क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सिनी
रेल सिविल डिफेंस ने सर्प दंश निवारण एवं नियंत्रण की प्रशिक्षण दिया
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना सर्प दंश निवारण एवं नियंत्रणऔर संरक्षण की प्रशिक्षण देते हुए जहरीले और विशहिन सर्प की पहचान,प्राथमिक चिकित्सा विधि को प्रशिक्षित कर जागरूक किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सिनि में आयोजित की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय रेलवे के नौ डिविजन बिलासपुर, खुर्दा,विशाखापट्टनम, चक्रधरपुर, रांची,आद्रा, खड़कपुर के स्टेशन मेनेजर, ट्रेन मनेजर, टावर वैन चालक, सहायक लोकों पायलट कुल 190 रेलकर्मी उपस्थित रहे ।
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार में बताया रेल कर्मियों के कार्य स्थल कुछ ऐसे क्षेत्र में अवस्थित है जहां सर्पदंश का खतरा हमेशा बना होता है । ऐसे में प्रशिक्षण ही बचाव, सुरक्षा के माध्यम होते है । पावर प्वाइट के माध्यम जहरिले और बिषहिन सर्प की बनावट, संरचना में अंतर, सांप के द्वारा काट कर भागने पर कटने की निशान से विशैले सर्प की पहचान, लक्षण कि विस्तृत प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण हेतू डम्मी सर्प का उपयोग कि गई । सांप के जहर न्यूरोटॉक्सिक , हेमोटॉक्सीक, मायोटॉक्सीक के शरीर में प्रभाव का शिक्षण भी दी गई । बताया कि भारत में सांप की 275 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जिसमें 15% सांप ही विषैला होते हैं इनमें से 20% सांप ड्राई बाइट करते हैं, इसलिए आवश्यक है कि सांप काटने पर घबराएं नहीं मनोबल को मजबूत बनाए रखें, ओझा गुनी,अंधविश्वास से बचे ।
डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद के द्वारा चोट लगने पर विभिन्न प्रकार के बैंडेज विधि की प्रशिक्षण मॉक ड्रील कर दिया गया । स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार प्रसाद,
वीरेंद्र कुमार,एस के बिस्वास ने सिविल डिफेंस द्वारा प्रभावी ढंग से दी गई प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसंसा किया । कार्यक्रम के अंत में जेड आर टी आई के मुख्य अनुदेशक संतोष कुमार झा ने धन्यबाद ज्ञापन किया ।







