बिल्डर के निजी जमीन में विधायक ने करवाया डीप बोरिंग ।

बिल्डर के निजी जमीन में विधायक ने करवाया डीप बोरिंग ।
सरकार की राशि जनता के द्वारा वसूला गया टैक्स का होता है । क्या जनता का पैसा बिल्डर के लिए है ?
इतना बड़ा भ्रष्टाचार ईमानदारी का चोला पहने वाले लोग ही कर सकते हैं – विकास सिंह
मानगो बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह का एक बार पूरा वीडियो अवश्य देखिए उनके वार्ड बालीगुमा सुखना बस्ती जहां बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं वहीं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा एक उनके चहेते बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए घिनौना भ्रष्टाचार कर विधायक निधि के राशि का दुरुपयोग कर लगभग साढ़े छः लाख रुपए की लागत से डीप बोरिंग करवा दिया गया है बिल्डर के द्वारा नक्शा पास करने के समय छोड़े गए अपसेट में बोरिंग करा कर सीधे बिल्डर को लाभ पहुंचाने का काम मानगो नगर निगम के साथ मिलकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया है । विकास सिंह ने इस मामले पर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेने की बात कही है और कहा कि। एक और जहां पूरा क्षेत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है वहीं दूसरी ओर बिल्डर के निजी जमीन में विधायक निधि से भी बोरिंग कर उसे लाभ पहुंचाया गया है । विकास सिंह ने कहा
दोषी लोगों के ऊपर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ आयोजित आंदोलन को पूरा झारखंड देखेगा ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई