मानगो में ऑटो किराया बढ़ा, डिमना रूट पर 22 जून से लागू होंगी नई दरें

मानगो में ऑटो किराया बढ़ा, डिमना रूट पर 22 जून से लागू होंगी नई दरें.

जमशेदपुर. शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ ने डिमना ऑटो स्टैंड से परिचालित होने वाले ऑटो के किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है. डिमना ऑटो स्टैंड परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. संघ के स्टेंड संचालक चंदन गोराई के अनुसार सीएनजी व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, गाड़ी के इंश्योरेंस पेपर की फीस और स्पेयर पार्ट्स के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण भाड़ा बढ़ाना उनकी मजबूरी है. नई किराया दरें आगामी 22 जून से पूरी तरह प्रभावी होंगी. जारी सूची के तहत साकची से हीरा होटल से आगे डिमना चौक तक का किराया अब 15 रुपये की जगह 20 रुपये होगा. वहीं साकची से एमजीएम अस्पताल का किराया 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है.

इसके अलावा मानगो चौक से एमजीएम अस्पताल का भाड़ा भी अब 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. हालांकि साकची से हीरा होटल तक का किराया 15 रुपये, मानगो चौक से डिमना चौक का किराया 15 रुपये और लोकल उतार-चढ़ाव का किराया 10 रुपये पर ही यथावत रहेगा. स्टैंड संचालक चंदन गोराई ने बताया कि यह भाड़ा केवल स्टैंड से स्टैंड तक के सफर के लिए ही तय है. इससे आगे जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त दूरी का किराया देना होगा.

Leave a Comment