झारखंड लोक मंच के महासचिव एवं झारखंड B.Ed विभाग प्राध्यापक संघ , रांची के अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि दिव्यांगों को झारखंड पात्रता परीक्षा 2026 में परीक्षा केंद्र अपने गृह जिला में बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग परीक्षा में उपस्थित हो सके | झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा 26 -4–26 को झारखंड राज्य पात्रता परीक्षा होने जा रही है जिसमें सभी दिव्यांग जनों को एक जिला से दूसरे जिला में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है जो गलत है दिव्यांगजनों द्वारा ऑफिशल मेल करके उन्हें गृह जिला में ही उनका परीक्षा केंद्र बनाया जाए इसका मांग किया है एक तरफ सरकार दिव्यांग जनों के उत्थान के लिए अनेकों उपाय कर रही है और दूसरे तरफ परीक्षा केंद्र दूसरे जिला देकर उसे अपने अधिकारों से वंचित किया जा रहा है प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया जा रहा है कि सभी दिव्यांगजनों को अपने जिला में ही परीक्षा केंद्र दिया जाए ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग परीक्षा में शामिल हो सके







