बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Bihar बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के कुछ ही दिनों बाद जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और मामले की जांच तेज कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कॉल की ट्रैकिंग शुरू की। जांच में पता चला कि इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर बिहार का था, लेकिन उसका लोकेशन गुजरात में ट्रेस हुआ।

इसके बाद बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सानंद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का निवासी है और गुजरात में मजदूरी करता था।

पुलिस आरोपी को बिहार लाकर उससे गहन पूछताछ करेगी, ताकि धमकी के पीछे के कारणों और किसी संभावित साजिश का खुलासा किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।