केंद्र में सत्तासीन पार्टी अपनी विफलता स्वयं लोगो को बता रही:विक्टर सोरेन
भाजपा द्वारा देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नाम पे किए जा रहे धरना प्रदर्शन औचित्यहीन और हास्यास्पद है। इंडिया गठबंधन के किए गए विभिन्न जनआंदोलनों और उसे मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर यह आमजन को भ्रामक करने का भाजपा का अंतिम प्रयास है विगत 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में बैठी पार्टी को सर्वप्रथम यह बताना चाहिए कि लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने की जिम्मेवारी किसकी है,वर्तमान स्थिति के लिए क्या वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को असफल और जिम्मेवार मानते है। यदि ऐसा है तो उन्हें तत्काल उनका इस्तीफा भी मांगना चाहिए या राष्ट्रपति से सरकार को भंग करने की माँग करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं है वे इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से देश की जनता को गुमराह करना बंद करे। जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली,देश की जनता सब समझती और जानती है।





