जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का सफल आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2026) के 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम इंडियन योग एसोसिएशन (IYA), झारखंड राज्य शाखा द्वारा अपनी सहयोगी संस्था ग्रामीण उपकार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है। यह दिन इस काउंटडाउन श्रृंखला का 69वाँ दिन रहा। माननीय कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय परिसर बिष्टुपुर में हुआ।
कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में प्रातःकालीन सत्र के अंतर्गत प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैम्पस में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । योग विभाग की छात्राओं द्वारा योगा के विभिन्न मुद्राओं को दर्शाते हुए सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति की गई । छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ ० किश्वर आरा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पर पश्चिमी सिंहभूम के विधायक श्री सरयू राय उपस्थित थे । अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि योग का कार्य है जोड़ना है। योग का महत्व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर है। इन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन शैली का अंग बनाते हुए प्रतिदिन योग करें ।

द्वितीय चरण में दोपहर 3 बजे बिष्टुपुर स्थित खरकई ऑडिटोरियम में योग पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु, खेल एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष डॉ. सनातन दीप, झारखंड इंडियन योग एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार, ग्रामीण उपकार संस्थान के प्रतिनिधि कालिदास तिवारी तथा पतंजलि योग समिति के अजय कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं 1000 छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा, जिसने योग के माध्यम से ‘योग: कल्याण, ज्ञान और विश्व शांति के लिए’ विषय को सार्थक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सफलता में छात्राओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधीर कुमार साहु (मानविकी संकाय अध्यक्ष एवं प्रॉक्टर) द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।
द्वितीय चरण में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैम्पस के खरकई ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया । दीप प्रज्जवल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉo किश्वर आरा के द्वारा दिया गया । डॉ ० सुबोध कुमारी योगा एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष है इन्होंने कार्यक्रम के सफलता की शुभकामनाएँ दी।श्री अमित जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि योगा कार्यक्रम का थीम है ‘ yoga for wellness, wisdom and world peace’ योग हमारे व्यक्तित्व में दिखना चाहिए । wellness का अर्थ आरोग्य से है। जब तेज गुस्सा आता है तो गहरी साँस लेकर हृदय की बीमारियों से बच सकते हैं। wisdom का अर्थ प्रज्ञा जो हमारे अन्दर से जागृत होगा । जैसे श्री श्री रविशंकर को देखकर मोर नाचने लगते हैं। वसुधैव कुटुम्ब की देन भारत की है। योग के कारण ही देश में शान्ति है । प्रीति चौधरी तनाव को कैसे कम करें इसके लिए कुछ प्रयोग कराए गए कि कैसे तनाव कम . करे । डॉ० कामाख्या कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग को जितना जानते हैं उसे व्यावहार में लाए । हमारा स्वस्थ्य कैसे अच्छा हो । योग जीवन जीने की कला है। दिमाग जिसे कंट्रोल कर सके वह योगा है। योग अभ्यास के द्वारा संतुलित जीवन जीने का अभ्यास है । संगीत विभाग श्रेया पॉल के द्वारा मनमोहक नृत्य को प्रस्तुति की गई । आयुर्वेद चिकित्सक श्री मनीष दूदिया जी ने अपने वक्तव्य में कहा आयुर्वेद के साथ योग को जोड़ कर अपने विचार रखें ।

दवा के साथ योग को जोड़ कर इलाज किया तो बहुत लाभ हुआ । संगीत एवं योग विभाग की छात्राओं द्वारा इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास का कमजोर न हो गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई । श्री अंजन कुमार योग ब्रेक के संदर्भ में जानकारी देते हुए योग प्रयोग कराएँ । आयुष मेडिकल ऑफिसर श्री मुकुल कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा है हम जीवन में आनन्द ढूंढते हैं। जन्म से मृत्यु के दौरान 16 संस्कार है। भारत हमारी ज्ञान भूमि है। स्वास्थ्य रहने के जरूरी है कि हर दिन योग करे । योग से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमलोग आसन करते हैं लेकिन यम नियम करेंगे तो मोक्ष की प्राप्ति होगी । संस्कार घर से शुरू हो योग का संस्कार बच्चों को दें और नियमित योग करें । नाकारत्मक सोच से मुक्ति मिलेगी । बीकॉम की छात्रा द्वारा पद्मा शर्मा द्वारा योग की प्रस्तुति की गई। श्रीमती वाइ शैलजा हेल्थ सेक्टर से जुड़ी हैं। ग्रिया टिक ( Geriatic ) पोपुलेशन के संदर्भ में बताया उम्र के साथ शरीर में परिवर्तन आता है । धन्यवाद ज्ञापन श्री कालीदास तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन वाणिज्य डॉ ० दीपा शरण, सीवी सी अन्नपूर्णा झा, डॉ ० रिजवाना परवीन, डॉ ० पुष्पा कुमारी, डॉ माधुरी , सहित योग से संबंधित विद्ववत जन सभी शिक्षक , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे । राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । मंच संचालन डॉ ० पुष्पलता एवं श्री रवि नेवार के द्वारा किया गया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।