बागबेड़ा में स्थायी कचरा निष्पादन की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार ने दिया सहयोग का आश्वासन

बागबेड़ा में स्थायी कचरा निष्पादन की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार ने दिया सहयोग का आश्वासन

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित संबंधित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरुआत में प्रमुख पानी सोरेन और बीडीओ सुमित प्रकाश द्वारा विधायक संजीव सरदार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विधायक द्वारा विधानसभा में स्थायी कचरा निष्पादन के मुद्दे को विधानसभा पोर्टल पर दो बार आवाज उठाने पर उपस्थित सभी लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बागबेड़ा में कचरा निष्पादन को लेकर अब तक किए गए सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार कॉलोनी में अब तक कुल 1160 घर हैं और प्रत्येक घर से ₹100 मासिक शुल्क लेने का प्रस्ताव रखा गया है। इस राशि से मजदूर, सुपरवाइजर और ड्राइवर का भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक घर से डोर-टू-डोर गीले और सूखे कचरे का उठाव कर निर्धारित स्थान पर उसका निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

विधायक संजीव सरदार ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपायुक्त स्तर पर लगातार पहल करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। साथ ही उन्होंने महीने में एक बार पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करने का सुझाव दिया, ताकि प्रगति की नियमित समीक्षा हो सके। उन्होंने पंचायत के राजस्व बढ़ाने के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स और मैरिज हॉल निर्माण का भी सुझाव दिया।

बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के तहत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर 3 के लगभग 50 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को एक महीने के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने सुझाव और सवाल रखे।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, रैना पूर्ति, सतवीर सिंह बग्गा, सुशील कुमार, सुनील गुप्ता, रवि कुरली, चंद्राय टुडू, सोनिया भूमिज, द्रोपती मुंडा, श्वेता जैन, आशा जायसवाल, सुनीता सिंह, गीतिका प्रसाद, झरना मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने जारी किए सख्त आदेश, एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच करने और उनका डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया।