Jamshedpur:टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब का भव्य पुनर्निर्माण जारी, नए दीवान हॉल में होगा गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश.

 टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब का व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नए आधुनिक दीवान हॉल में किया जाएगा. गुरुद्वारा परिसर में सुविधाओं का विस्तार करते हुए संगत के लिए आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्था तैयार की जा रही है.

 

सीजीपीसी के महासचिव एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के कार्यकारी प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2023 से 2026 के दौरान प्रधान सुरजीत सिंह खुशिपुर की अगुवाई में पूरी टीम और संगत के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर जारी रहा है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज गुरुद्वारा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के रूप में देखा जा सकता है.

 

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में नया दीवान हॉल, 400 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक लंगर हॉल तथा लगभग 50 फीट ऊंचा नया निशान साहिब स्थापित किया जाएगा. मुख्य दीवान हॉल को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि दिन के समय सूर्य की रोशनी पूरे हॉल में पहुंचे, जिससे बिजली की खपत कम होगी. इसके साथ ही सेंट्रल एसी, लिफ्ट की सुविधा और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है.

 

गुरुद्वारा के समीप 20×40 का प्लॉट लगभग 36 से 37 लाख रुपये में खरीदा गया है, जहां भविष्य में शगुन एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए हॉल, कमरे और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. परिसर में आधुनिक एवं स्वच्छ “फाइव स्टार” स्तर के बाथरूम भी बनाए जा रहे हैं.

 

इसके साथ ही टिनप्लेट खालसा स्कूल में भी सरकार एवं तीन कंपनियों के सहयोग से लगभग 60 से 70 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य कराया गया है. स्कूल में बच्चों के लिए स्वच्छ एवं हाइजीनिक बाथरूम तैयार किए गए हैं तथा मुख्य द्वार को भी पुनर्निर्मित किया गया है.

 

गुरचरण सिंह बिल्ला ने बताया कि संगत के सहयोग से चल रहा यह पुनर्निर्माण कार्य अनुमानित एक से डेढ़ वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा और आने वाले समय में गुरुद्वारा साहिब की छत पर सोलर पावर सिस्टम भी लगाया जाएगा.

 

इस अवसर पर मौजूद रहे:

सुरजीत सिंह खुशिपुर (प्रधान)

गुरचरण सिंह बिल्ला (कार्यकारी प्रधान)

बलवंत सिंह शेरोन

जसपाल सिंह घनीके

मनजीत सिंह खालसा

प्रीतपाल सिंह लक्खू

कुलवंत सिंह पहलवान

सुरिंदर सिंह शिंदे

जोगिंदर सिंह कालेर

कुलदीप सिंह ज्ञानी

 

मुख्य विशेषताएं:

 

नया दीवान हॉल – प्राकृतिक रोशनी से युक्त.

 

लंगर हॉल – 400 लोगों की क्षमता.

 

निशान साहिब – 50 फीट ऊंचा.

 

सेंट्रल एसी व लिफ्ट सुविधा.

 

आधुनिक हाइजीनिक बाथरूम.

 

सोलर पावर सिस्टम लगाने की योजना.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल