Potka:*भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान*

 पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय में भूमिज भाषा को जे-टेट 2026 में शामिल किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भूमिज समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा. 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

*भूमिज समाज ने जताया आभार, लोगो में दिखा नया उत्साह*

 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार ने हमेशा समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भूमिज भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज के युवाओं को अपनी मातृभाषा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

 

*समाज के हक और पहचान के लिए संघर्ष जारी रहेगा – संजीव सरदार*

 

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल किया जाना समाज के लंबे संघर्ष का परिणाम है और यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे समाज के विकास, शिक्षा और हक के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

 

इस अवसर पर उदय सरदार, दीपक सरदार, फूलचंद सरदार, भारत सरदार, गोपीनाथ सरदार, मजोहर सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, ग्राम प्रधान भुगनू सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार एवं मुखिया काली पदो सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल