सीजीपीसी के प्रेस प्रवक्ता बनाये गए युवा पत्रकार खासमहल निवासी चरणजीत सिंह

(सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी)

सीजीपीसी के प्रेस प्रवक्ता बनाये गए युवा पत्रकार खासमहल निवासी चरणजीत सिंह

हॉउस में किया गया सम्मानित, कहा – मर्यादा अनुसार निभाएंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सीजीपीसी की कोर मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया, जिसके बाद सीजीपीसी के हॉउस में चरणजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने सम्मानित किया.

इस मौके पर प्रधान ने कहा कि कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि भाई चरणजीत सिंह अपनी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कमेटी की गतिविधियों, चल रहे भलाई के कार्यों और धार्मिक सेवाओं को मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से संगत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

भगवान सिंह के मुताबिक हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि उन कार्यों को समाज तक पहुंचाना भी है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हों और “सरबत दा भला” के इस पवित्र मिशन से जुड़ सकें. चरणजीत सिंह को मिली जिम्मेदारी से गुरु घर की सेवाएं, सामाजिक प्रयास और मानवता की भलाई के कार्य अब और मजबूती से हर घर तक पहुंचाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हम अरदास करते हैं कि धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से भाई चरणजीत सिंह अपनी इस नई सेवा को चढ़दी कला में निभाएं और कमेटी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएं. महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि चरणजीत सिंह पिछले लंबे समय (20 सालों से) पत्रकारिता कर रहे हैं. वह समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं. अब सिख समाज में उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी.

इस मौके पर चरणजीत सिंह ने प्रधान एंड टीम को आश्वासन दिया कि वह मर्यादा का पालन करते हुए इस जिम्मेदारी का निर्वाह बाखूबी निभाएंगे. इसके बाद सभी ने मिलकर इस नई जिम्मेदारी के लिए चरणजीत सिंह को बधाई दी. इस मौके पर प्रधान के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

जारीकर्ता-

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई