Jamshedpur:टेल्को क्लब में सजी ‘बैसाख बहार’ प्रदर्शनी, तिलोत्तमा ग्रुप की पहल से 20+ महिला उद्यमियों को मिला मंच

 महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिलोत्तमा ग्रुप द्वारा टेल्को क्लब में ‘बैसाख बहार’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो दो दिवसीय है. वर्ष 2015 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को मंच प्रदान करना है.

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू रानी सिंह उपस्थित रहीं. आयोजन में अंतरा चक्रवर्ती और अनिर्बान चक्रवर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रदर्शनी में 20 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों की आकर्षक स्टॉल लगाई है, जिसे शहरवासियों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.

 

इस अवसर पर चैत्र सेल के तहत ग्राहकों को 50% तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. प्रदर्शनी में कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, एवॉन कैंडल्स, टपरवेयर, लड्डू गोपाल के पोशाक तथा नवरात्रि स्पेशल माता रानी के पोशाक सहित कई उपयोगी और आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं.

 

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है. शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल