विश्व वन दिवस पर मानव कल्याण के लिए रक्तदान पृथ्वी के कल्याण के लिए पौधा दान जरूरी

विश्व वन दिवस पर मानव कल्याण के लिए रक्तदान पृथ्वी के कल्याण के लिए पौधा दान जरूरी

आनंद मार्ग के रक्तदाता रक्तदान कर फैला रहे हैं हरियाली

जमशेदपुर:
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से वन दिवस के उपलक्ष में 1 घंटे का रक्तदान शिविर का आयोजन कर ब्लड बैंक में उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया ।पौधे फलदार एवं औषधि गुण से भरपूर थे। सुनील आनंद का कहना है कि आज जो भी स्थिति पृथ्वी पर बन रही है वह मनुष्य के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मनुष्य के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी प्रदूषण कार्बन का उत्सर्जन पूरे विश्व स्तर पर जो कुछ भी एक देश दूसरे देश पर मिसाइल, बम धमाके से हमला कर रहे हैं उससे जो भी प्रदूषण हो रहा है उसका प्रभाव पूरे सृष्टि पर पड़ रहा है इसका खामियाजा मानव जाति को ही सबसे ज्यादा भोगना पड़ेगा इसके लिए पौधा लगाना बहुत ही जरूरी है आज वन दिवस के अवसर पर लोगों को पर्यावरण बचाने एवं पौधारोपण पर बल देते हुए जो भी रक्तदाता रक्तदान किए उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया गया मानव कल्याण के लिए रक्तदान और पृथ्वी कल्याण के लिए पौधा दान दोनों ही जरूरी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल