राँची। डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को झारखण्ड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है

राँची। डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को झारखण्ड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है

तीनों साइबर अपराधियों को जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 38 लाख से ज्यादा ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

सीआईडी साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची अंतर्गत साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 24/26 दिनांक 27.02.2026 धारा 318 (2), 318(3), 318(4), 319(2), 336(2), 336 (3), 338, 3400, 615 BNS एवं ८० (बी), 06 (सी) (ही) आईटी एक्ट में वादी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया था।

झारखण्ड के एक पीड़ित से संबंधित है, जिसे डिजिटल अरेस्ट के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था। ठगों ने खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर डराया-धमकाया और पीड़ित से विभिन्न बैंक खाताओं में 38,62.982 रुपये (अड़तीस लाख बासठ हजार नौ सौ बेरासी) ट्रांसफर करवा लिया था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई