राँची। जिले के कांके थानेदार प्रकाश रजक भू-माफिया को संरक्षण देने में इन दिनों लगातार सुर्खियों में रह रहे।
कांके इलाके की एक आदिवासी जमीन संबंधी विवाद का मामला अब झारखण्ड हाईकोर्ट पहुंच गया है। गढ़ हुसिर निवासी सुभाषो देवी ने कांके थाना प्रभारी के खिलाफ झारखण्ड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की हैं, जिसकी फाइलिंग संख्या 5283/2026 दायर है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांके थाना प्रभारी ने भू-माफिया के साथ मिली भगत कर उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश की। अपने पद एवं शक्ति का दुरुपयोग कर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा





