जमशेदपुर : करवरिया धाम बालाजी मंदिर सिद्धगोरा में ब्रह्मोत्सव का दूसरा दिन सुबह 7:00 बजे भगवान बालाजी का सुप्रभात सेवा किया गया फिर 10:00 बजे से सुदर्शन होमम का श्री गणेश हुआ, पुरोहितों द्वारा घी, नवधान, गेहूं, गरम मसाला, कोई, गोटा मूंग, दूर्वा, मेवा, नारियल आदि सामग्री से होमम किया गया, फिर शाम 4:00 बजे से कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया कुमकुम पूजा में 200 सुहागिनो ने भाग लिया भगवान बालाजी प्रतिमा के पास पुरोहित द्वारा तेलुगु रीति रिवाज से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा किया गया पूजा के बाद सुहागिन ने एक दूसरे को कुमकुम और हल्दी भेट किया समिति की ओर से हल्दी, कुमकुम, सुपारी, चंदन, पान पत्ता, फूल, ब्लोज पीस का कपड़ा आदि सामग्री दी गई है. इस आयोजन को सफल बनाने में कमला शर्मा, आर यस यन राजू, आर प्रभाकर राव, मुकुंद राव, रवि किरण, रवि रामचंद्रन, नरसिंह राव, डी रामू, यशोदा सोनी, प्रमिला, रानी, भानु, पदमा, संतोष राव, और सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका थी,






