गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।

नगरपालिका चुनाव 2026

गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित मतदान सामग्री और मतपेटिका वितरण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग पार्टियों से भी संवाद स्थापित कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु प्रेरित किया। निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित