एग्रिको सिग्नल से मर्सी अस्पताल मार्ग पर दो आवारा सांड पकड़े गए

एग्रिको सिग्नल से मर्सी अस्पताल मार्ग पर दो आवारा सांड पकड़े गए

जमशेदपुर, दिनांक _

Jamshedpur Notified Area Committee द्वारा आवारा पशुओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एग्रिको सिग्नल से Mercy Hospital तक के मार्ग पर सघन कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सड़क पर घूम रहे दो आवारा सांडों को सुरक्षित एवं मानवीय तरीके से पकड़कर गौशाला भेजा गया। उक्त मार्ग पर यातायात बाधित होने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान में श्री मुकेश कुमार (विशेष पदाधिकारी), डॉ. सागर हांसदा (पशु चिकित्सक पदाधिकारी), श्री ज्योतिपुंज (सिटी मैनेजर) तथा जिला पशुपालन विभाग की टीम उपस्थित रही। सभी अधिकारियों की देखरेख में पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला में स्थानांतरित किया गया।

नगर प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आवारा पशुओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment