कॉलेज की समस्याओं के समाधान में सदैव अग्रणी रहे अभिषेक, युवाओं का स्नेह-प्यार और विश्वास बना ताकत ।।

कॉलेज की समस्याओं के समाधान में सदैव अग्रणी रहे अभिषेक, युवाओं का स्नेह-प्यार और विश्वास बना ताकत ।।

मतदान नजदीक, बढ़ी सियासी धड़कनें ।।

चतरा (संजीत मिश्रा)। नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) समर्थित उम्मीदवार अभिषेक कुमार युवाओं की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं।छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों का उन्हें लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। शहर के विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अभिषेक कुमार की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। युवा, शिक्षित और ऊर्जावान छवि के साथ उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं चाहे वह नामांकन की जटिलता हो, छात्रवृत्ति में देरी, आधारभूत सुविधाओं की कमी या बेहतर शैक्षणिक वातावरण की मांग हर मुद्दे पर तत्परता से आवाज उठाई है। यही कारण है कि युवाओं का स्नेह, प्यार और विश्वास उनके पक्ष में मजबूत जनसमर्थन में बदलता दिख रहा है।

छात्रों का स्पष्ट कहना है कि उन्हें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो केवल वादे न करे, बल्कि उनकी आवाज को मजबूती से मंच तक पहुंचाए और विकास को जमीन पर उतारे। अभिषेक कुमार की सरलता, सहज संवाद शैली और निरंतर जनसंपर्क ने उन्हें युवाओं के बीच एक भरोसेमंद चेहरा बना दिया है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, चुनावी माहौल और भी रोमांचक होता जा रहा है। समर्थकों का उत्साह चरम पर है, वहीं अन्य प्रत्याशियों की सियासी धड़कनें तेज होती दिखाई दे रही हैं। शहर के चौक-चौराहों से लेकर कॉलेज परिसरों तक विकास, शिक्षा और पारदर्शिता को लेकर बहस तेज है। नगर परिषद अध्यक्ष पद की इस चुनावी जंग में अभिषेक कुमार को मिल रहा व्यापक समर्थन मुकाबले को दिलचस्प ही नहीं, बल्कि निर्णायक दिशा देता नजर आ रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद