इंदु सिंह के समर्थन में डॉक्टर अजय कुमार ने जुगसलाई में जनसभा और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया

इंदु सिंह के समर्थन में डॉक्टर अजय कुमार ने जुगसलाई में जनसभा और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु सिंह के समर्थन में डॉक्टर अजय कुमार ने जुगसलाई गर्ल्स रोड पर जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद गुरुद्वारा रोड, घोड़ा चौक, नया बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड, पोस्ट ऑफिस सहित जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। जनसभा का संचालन झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश साहू ने किया। डॉक्टर अजय कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर इंदु सिंह को विजयी बनाएं। इंदु सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और विकसित जुगसलाई बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, रजनीश सिंह, प्रिंस सिंह ,अवधेश सिंह, चिन्ना राव, रईस रिजवी छबन कौशल प्रधान, जिला महासचिव गीता सिंह, रजनी बंसल, अभिजीत सिंह, अमरजीत मिश्रा, राजा सिंह राजपूत, रविराज, प्रमोद मिश्रा, मनजीत कौर, नीरज साहू ,अंकित सिंह, रवि राय कुलदीप सिंह राजा रजक ,रवि सिंह सहित विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद