जोरदार प्रदर्शन के साथ सैकड़ो रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जोरदार प्रदर्शन के साथ सैकड़ो रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पोटका: उचित मानदेय, स्थाईकरण और मेडिकल सुविधा सहित सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के आह्वान पर पोटका प्रखंड के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से पहले सैकड़ों रसोइयों ने पोटका प्रखंड परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष सालगे हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष नागी मुर्मू, शकुंतला दास एवं राजकुमारी सीट ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उचित मानदेय, स्थाईकरण, मेडिकल सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।
संघ के नेताओं ने बताया कि 18 फरवरी बुधवार से प्रखंड के सभी विद्यालयों के रसोइया अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाहरी एजेंसी या अन्य माध्यम से मध्याह्न भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू करता है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिक्षक स्वयं भोजन तैयार करते हैं तो वे इसका विरोध नहीं करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान आरती भकत, मिठू दास, हीरामणि सरदार, जोबा भकत, सुलोचना, लीलावती सरदार, शिवानी थयाल, पार्वती भकत, रानी महतो, आनंदनी सरदार सहित बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित थीं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई