पत्रकार नानक के पुत्र नवल को 98.73 परसेंटाइल अंक

पत्रकार नानक के पुत्र नवल को 98.73 परसेंटाइल अंक

जमशेदपुर : जेईई मेन (2026) के जारी रिजल्ट में शहर के पत्रकार नानक सिंह व प्रधानाचार्या नवदीप के पुत्र नवल सिंह का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है. नवल को कुल 98.73 परसेंटाइल अंक मिले हैं. अब उनकी इच्छा कंप्यूटर साइंस में अपना भविष्य तैयार करने की है. नवल बताते हैं कि कड़ी मेहनत और परिवालवालों के साथ के कारण ही वे इस मुकाम पर पहुंच पाये हैं. अब भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर अभिभावकों के साथ-साथ शहर का नाम भी रौशन करना है. नवल बताते हैं कि पूरी मेहनत स्वयं की मेहनत से किया हुआ है. अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में अच्छा प्रदर्शन करना है, ताकि आईआईटी में प्रवेश पा सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई