अगस्त में चार महत्वपूर्ण आयोजनों को भव्य बनाने की तैयारी, JMM जिला कमिटी ने केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से की चर्चा

रांची, 27 जुलाई 2026: अगस्त माह में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं श्रद्धांजलि आयोजनों को भव्य और सफल बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी ने सोमवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जिला कमिटी के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया और श्री पांडेय से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बैठक में दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की पहली पुण्यतिथि, वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य एवं गरिमामय तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान जिला कमिटी के सदस्यों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर अपने विचार रखे। केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि अगस्त माह झारखंड आंदोलन, पार्टी और संगठन के लिए विशेष महत्व रखता है। इन सभी महत्वपूर्ण अवसरों को पूरी श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए जिला कमिटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष प्रणव महतो, सह सचिव मोहम्मद जलील, वरिष्ठ नेता खुदु उरांव, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेम्ब्रम, जिला कार्यालय सह सचिव सुशील हेम्ब्रम ,युवा नेता राजा पूर्ति ,गोकुल मार्डी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई