Jamshedpur बाल्डविन स्कूल में ‘उत्कर्ष’ समारोह का आयोजन समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में शनिवार को उत्कर्ष वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत भाषण से हुई। अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बाल्डविन सोसायटी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजीव रंजन सिन्हा थे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मूल्य आधारित शिक्षा, अनुशासन व निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। 

 

समारोह में 400 विद्यार्थियों को शैक्षणिक व विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सांस्कृतिक भाग अत्यंत आकर्षक रहा। इसमें प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक गीत, मनोहारी कथक नृत्य, गुजराती लोकनृत्य गरबा, मनोरंजक गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां व विद्यार्थियों द्वारा भगवद्‌गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पुरस्कार वितरण विभिन्न चरणों में विद्यालय के सचिव प्रभास कुमार, शैक्षणिक निदेशक डॉ. अशोक सिंह, गवर्निंग बॉडी सदस्य सुनील पास्कल एवं अजय कुमार, विद्यालय के प्रशासक सचिन कुमार, तथा विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. शुभोश्री सरकार उपस्थित थी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई