हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन द्वारा बुज़ुर्गों के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को समर्पि “6th गोल्डन एज जंक्चर” का आयोजन 1 फ़रवरी 2026 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया । यह अनूठा कार्यक्रम बुज़ुर्गों की प्रतिभा, ऊर्जा और जीवन के प्रति उत्साह को मंच प्रदान किए।
कार्यक्रम में बुज़ुर्गों द्वारा रैंप शो, सामूहिक नृत्य, सम्मान समारोह, गायन प्रस्तुति, क्विज़ एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया,
जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और आनंददायक था ।।
हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से समाज के सम्मानित बुज़ुर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है। संस्था भोजन, वस्त्र, आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएँ, जागरूकता शिविर, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, वेलनेस कार्यक्रमों सहित अनेक क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान कर रही है। इसके साथ ही संस्था पूर्वी सिंहभूम ज़िले में आश्रय गृह एवं एल्डर केयर होम का सफल संचालन भी कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी श्री श्रीनिवास जी ने साइबर फ्रॉड जागरूकता पर सेशन लिया
डॉ शादाब शाफी ने एल्डर केयर सेशन लिया
यह आयोजन बुज़ुर्गों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और सम्मान को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
प्रवीण श्रीवास्तव
अरविंद कुमार
उज्वल दत्ता
रजक महानता
विनीता श्रीवास्तव
स्वाति दत्ता
आशा सिंह
अशोक अग्रवाल
स्मिता अग्रवाल
दीपांकर सेनगुप्ता
विवेक श्रीवास्तव
निर्मल दास
मनीष कुंडलियां





