Jamshedpur आदित्यपुर में आवासीय सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया और भव्य अध्याय जुड़ गया है. नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शनी

आदित्यपुर में आवासीय सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया और भव्य अध्याय जुड़ गया है. नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शन होम्स के संयुक्त तत्वावधान में आदित्यपुर क्षेत्र में 14.5 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक आवासीय परियोजना का निर्माण किया जाएगा, जिसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है.

आज इस महत्वाकांक्षी आवासीय प्रोजेक्ट का शिलान्यास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन द्वारा किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिनका आकार 1400 स्क्वायर फीट से लेकर 4000 स्क्वायर फीट तक होगा. निवासियों की सुविधा के लिए लगभग 80 कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

इसके साथ ही करीब 60 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में हरियाली से भरपूर पार्क और गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को स्वच्छ, शांत और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली मिल सके.

इस परियोजना की डेवलपर और प्रमोटर कंपनी नंदन होम्स है, जो इससे पहले तिरुलड़ीह, पोटका और रांची में अपनी सफल आवासीय परियोजनाओं के लिए जानी जाती है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्रवासियों को एक बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक आवासीय विकल्प प्रदान करेगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई