अमित शाह का दो दिवसीय दौरा असम में देंगे तमाम सौगातें

dilbhugarh :  गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के असम दौरे पर गुरुवार देर रात डिब्रूगढ़ पहुंचे. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री को लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का स्पेशल प्लेन रात करीब 12 बजे डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी में डॉ. भूपेन हजारिका एयरपोर्ट पर उतरा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया.

गृह मंत्री आज शनिवार को डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा भवन और वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे. नया विधानसभा परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. जानकारी के मुताबिक जिस वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट की नींव रखी जाएगी, वह असम की रिच बायोडायवर्सिटी के साइंटिफिक रिसर्च, कंजर्वेशन और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा. गृह मंत्री दक्षिणी असम में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए खानिकर स्टेडियम प्रोजेक्ट के पहले फेज़ का भी उद्घाटन करेंगे. यह इवेंट आज सुबह डिब्रूगढ़ के खानिकर में होगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।