प्रवीण वशिष्ठ को आठवें वेतन आयोग का चीफ विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है. बजट 2026 से पहले आठवें वेतन आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाने के संकेत दे दिए हैं. इसी कड़ी में आयोग की प्रक्रियाओं पर निगरानी रखने के लिए चीफ विजिलेंस अधिकारी (CVO) की नियुक्ति की गई है. यह कदम न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम है, बल्कि इससे करोड़ों हितधारकों की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं.

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवीण वशिष्ठ को आठवें वेतन आयोग का चीफ विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति 16 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. आयोग के कामकाज में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिहाज से इस फैसले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।