मशेदपुरः उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात को पुलिस की जोरदार मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुए है. घायल बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस और अपराधियो के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई.
पुलिस हथियार बरामदगी के लिए तीनों अपराधियों को घटनास्थल पर ले गई थी. इसी दौरान अपराधियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जिसमें तीनों के निचले अंगों में गोली लग गई. थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी फायरिंग हुई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई जिससे तीनों आरोपी घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है.
एसपी ने बताया कि सभी घायल अपराधियों को इलाज एमजीएम अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है. तीनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और अपहरण एवं फिरौती जैसे मामलों में उनकी संलिप्तता रही है. बिहार और झारखंड में इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा शामिल है. तीनों बिहार के गयाजी और नालंदा जिले के निवासी हैं. ये






