बांकुरा: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीति हत्या की घटनाएं सामने आने लगी हैं. बांकुरा के इंदास जिले के खटनगर गांव में भाजपा कार्यकर्ता के भाई की हत्या कर दी गयी है. तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगा है. बताया जाता है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ता को तलाशते हुए उसके घर आये थे. घर पर भाजपा कार्यकर्ता के नहीं मिलने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं लौट गये. देर शाम जब भाजपा कार्यकर्ता का भाई बाजार जा रहा था तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे बीच सड़क पर रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी. बेहरमी से हुई पिटाई के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुजॉय रंग (40) के रूप में हुई है






