मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने कदमा स्थित अपने निवास पर पारंपरिक गुड़–चूड़ा-दही ग्रहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और श्रम-सम्मान का प्रतीक है।
मकर सक्रांति और टुसू परब जैसी परंपराएँ हमारी जड़ों से जुड़ाव हैं जीवन की सादगी को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कामना की कि यह पर्व राज्य के हर नागरिक के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मिठास लेकर आए।






