Jharkhand *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन स्विट्जरलैंड पहुंचे, दावोस में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन स्विट्जरलैंड पहुंचे, दावोस में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्*

 

*रांची।* मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े शहर ज्यूरिख पहुंच गए। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री 19 से 21 जनवरी तक दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में भाग लेंगे।

स्विट्जरलैंड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा — “भारतीय एंबेसडर मृदुल कुमार से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं, जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर समावेशी विकास पर केंद्रित है।”

मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दावोस में होने वाली विभिन्न वैश्विक चर्चाओं और बैठकों में भाग लेकर झारखंड में निवेश और विकास की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई