MGM थाना क्षेत्र में युवक की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, प्रताड़ना के आरोप खारिज
डॉक्टरों ने पोस्टमोर्टम के आधार पर कहा लीवर और प्लीहा (तिल्ली) की बीमारी की जटिलता से हुई मौत
जमशेदपुर | दिनांक: 01.01.2026
एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर निवासी 19 वर्षीय जीत महतो की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की एंटीमॉर्टम (मौत से पूर्व) बाहरी चोट नहीं पाई गई, जिससे मारपीट या प्रताड़ना की आशंकाओं को बल नहीं मिलता।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जीत महतो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम प्रक्रिया वीडियोग्राफी की निगरानी में विधिवत रूप से संपन्न कराई गई।
🔍 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
मृतक के पूरे शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए
सिर, छाती, पेट, हाथ-पैर सहित गहन आंतरिक परीक्षण (Deep Dissection) में भी कोई चोट नहीं मिली
फेफड़ों, मस्तिष्क झिल्ली और आंतरिक अंगों में पीलेपन (Jaundice के लक्षण) की पुष्टि
लीवर हल्का बढ़ा हुआ एवं धूसर रंग का पाया गया
प्लीहा (तिल्ली) असामान्य रूप से बढ़ी हुई पाई गई
पेट में थोड़ी मात्रा में म्यूकस मौजूद
श्वासनली एवं फेफड़ों में फोम पाया गया
🧾 डॉक्टरों की अंतिम राय:
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से दर्ज है कि—
> मृत्यु का कारण लीवर और प्लीहा से संबंधित बीमारी की जटिलता (Complication of disease of liver and spleen) है।
⏱️ मौत का अनुमानित समय:
डॉक्टरों के अनुसार, पोस्टमार्टम से लगभग 24 से 36 घंटे पूर्व मौत हुई थी।
🛑 हिरासत में प्रताड़ना के आरोपों पर विराम
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया और कुछ संगठनों द्वारा लगाए जा रहे पुलिस हिरासत में मारपीट या प्रताड़ना के आरोपों को मेडिकल आधार पर खारिज किया गया है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है।






