वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक मु0-1 के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो थाना अंतर्गत सरोवर हिल होटल के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे 03 अपराधियों को 01पिस्टल, 01देशी कट्टा, 01 जिन्दा गोली, धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अपराधी गुलाम खान उर्फ तन्नी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है ।






