Jamshedpur : जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा ने ,डिविजनल रेल मंडल (DRM) चक्रधरपुर रेल मंडल झारखण्ड में जा कर एक ज्ञापन टाटा नगर के सालगाझुरी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व वैकल्पिक रूप से आवाजाही के लिए पुराने पुलिया के रोड सालगाझुरी सफेद पहाड़ी रोड को अस्थाई रूप से समतल कराने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र सौंपा

आज संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा ने ,डिविजनल रेल मंडल (DRM) चक्रधरपुर रेल मंडल झारखण्ड में जा कर एक ज्ञापन टाटा नगर के सालगाझुरी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व वैकल्पिक रूप से आवाजाही के लिए पुराने पुलिया के रोड सालगाझुरी सफेद पहाड़ी रोड को अस्थाई रूप से समतल कराने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र सौंपा, दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टाटा नगर के सालगाझुरी रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का प्रारंभ,लगभग 2 वर्ष पूर्व में की गई थी परंतु कार्य में विलंब होने के कारण आम राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, प्रति दिन छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, इस रोड पर प्रति दिन लगभग 5 हजार छोटे वाहनों का आवागमन होता है, जो जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क है, पत्र में कहा गया है कि जब तक निर्माणाधीन अंडर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक वैकल्पिक रूप से उपयोग के लिए वर्तमान सालगाझुरी, सफेद पहाड़ी पुराना पुलिया रोड, को अस्थाई रूप से रोड समतलीकरण कराने की मांग DRM CKP से किया गया है, संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि इस रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहन प्रति दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, अनेक लोगों का हाथ पैर में टूट रहा है, रोड बन जाने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी।
राम सिंह मुंडा
अध्यक्ष– संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर झारखंड
सम्पर्क:– 9608434086

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।