नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला में सिविल डिफेंस के नए स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।

पूर्वी सिंहभूम में सिविल डिफेंस के 2160 स्वयंसेवकों का होगा प्रशिक्षण
जमशेदपुर।
नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला में सिविल डिफेंस के नए स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार झारखंड के पाँच जिलों—पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रांची, गोड्डा एवं साहेबगंज—से कुल 2160 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
सिविल डिफेंस अधिकारियों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जिला है। यहाँ गैस पाइपलाइन, हाई वोल्टेज लाइन, ऊँची इमारतें, नदियाँ एवं डैम स्थित हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपातकाल के समय नागरिकों एवं उनकी संपत्तियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सिविल डिफेंस एक स्वैच्छिक सेवा है, जिसमें 18 से 45 वर्ष आयु के स्वस्थ, अपराध मुक्त भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सिविल डिफेंस कार्यालय, बिष्टुपुर, जमशेदपुर से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।