ग्राहकों के भरोसे और पसंद ने बनाया सिल्वर जुबली साल को सबसे शानदार
जमशेदपुर, आज के समय में खरीदार सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि भरोसा, बेहतर अनुभव और लंबे समय की वैल्यू भी चाहते हैं। लोग ऐसी कार पसंद करते हैं, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में साथ निभाए, सर्विस आसान हो और ब्रांड पर भरोसा कायम रहे। भारत में स्कोडा ऑटो का 25वाँ साल इसी भरोसे का उदाहरण बनकर सामने आया है, जहाँ ग्राहकों की पसंद ने ब्रांड को अब तक की सबसे बड़ी सफलता दिलाई है।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने साल 2025 में कुल 72,665 कारें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 107% की सालाना ग्रोथ है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट विकल्प, मजबूत नेटवर्क और आसान ओनरशिप के रूप में मिला। काइलैक ने नए ग्राहकों के लिए स्कोडा को ज्यादा सुलभ बनाया, वहीं कुशाक और स्लाविया की लगातार माँग ने भरोसे को और मजबूत किया। कोडियाक ने प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, जबकि ऑक्टेविया आरएस की वापसी ने परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को खास विकल्प दिया।
कंपनी के ब्रैंड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “साल 2025 हमारे लिए हमेशा खास रहेगा। यह भारत में हमारी 25वीं सालगिरह है और अब हम नेटवर्क और मार्केट में अपनी सबसे बड़ी मौजूदगी के मामले में सबसे आगे हैं। इसके साथ ही, जिन कारों, कुशाक और स्लाविया से हमारी इंडिया 2.0 जर्नी शुरू हुई, उनकी लगातार डिमांड बनी हुई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए स्कोडा ने 183 शहरों में 325 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स तक अपना नेटवर्क बढ़ाया, जिससे सेल्स और सर्विस दोनों आसान हुईं। बेहतर सर्विस अनुभव के लिए 7,500 से अधिक प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स और 25,000 से ज्यादा ट्रेनिंग डेज़ का सपोर्ट दिया गया।







