3 डिग्री के नीचे पहुंचा गुमला का तापमान

रांची। झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने शिमला और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। 26 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा, तो शिमला का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि झारखंड के गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

राजधानी रांची का पारा भी गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना जताई है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई