रांची। आटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह शनिवार से अगले एक सप्ताह तक एसीबी रांची की रिमांड पर लिए जाएंगे। वहीं, रांची के कारोबारी श्रवण जालान व उनके करीबी रिश्तेदार दुमका निवासी नवीन पटवारी को 29 दिसंबर को एसीबी के रांची स्थित मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए समन किया गया है।
तीनों ही कारोबारी शराब व जमीन घोटाले के गिरफ्तार आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी सहयोगी हैं। इनपर विनय कुमार चौबे के काले धन को निवेश करने का आरोप है। कारोबारी श्रवण जालान पर विनय चौबे के काले धन के टिंबर व जमीन के धंधे में निवेश का आरोप है।






