सुंदरवन जल्द ही बनेगा बंगाल का 24वां जिला -मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में जल्द ही सुंदरवन एक अलग जिला बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक गतिविधियों में और वहां तक पहुंचने में आसानी होगी। नया जिला बनने के बाद यह बंगाल का 24वां जिला होगा, जो मौजूदा दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों से मिलकर बनेगा।

सुंदरवन क्षेत्र 19 ब्लाकों में बिखरा हुआ है और इन दो जिलों में फैले 16 पुलिस स्टेशन हैं। 19 ब्लाकों में से 13 दक्षिण 24 परगना में हैं, जबकि शेष उत्तर 24 परगना में हैं।मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नया जिला बनाने के अलावा, सुंदरवन मामलों के विभाग ने क्षेत्र के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। ममता ने कहा, मास्टर प्लान को लागू करने में सहायता के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई