बिहार में हथियार तस्करी पर बड़ा प्रहार, STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 तस्कर गिरफ्तार

बिहार में हथियार तस्करी पर बड़ा प्रहार, STF–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 तस्कर गिरफ्तार

बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत STF और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ले में संयुक्त छापेमारी कर हथियार तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

इस कार्रवाई में कुल पांच तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के तीन सगे भाई भी शामिल हैं, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

बरामदगी:

‘मेड इन चाइना’ लिखी 5 पिस्टल

AK-47 के 153 जिंदा कारतूस

6 मैगजीन

एक स्कॉर्पियो वाहन

गिरफ्तार आरोपी:

परवेज (निवासी: बारादरी, नगर थाना क्षेत्र)

सौरभ झा (निवासी: मुंगेर)

जीआरजई, महबूब और जाहिद हुसैन (तीनों निवासी: पूर्वी सिंहभूम, झारखंड)

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के अनुसार, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं मोहल्ले में त्रिभूवन प्रसाद के मकान के एक फ्लैट में हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर STF ने स्थानीय पुलिस के साथ रणनीति बनाकर छापेमारी की और फ्लैट में मौजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई