गुरुवार देर रात एनएच–33 डिमना रेजीडेंसी के पास स्थित एक आरओ प्लांट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम कर रहा एक कर्मचारी गैस पर खाना बना रहा था, इसी दौरान चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग फैल गई।
आग इतनी तेज थी कि आरओ प्लांट में रखा दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अवगत कराया गया। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।






