दिसंबर–जनवरी में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व परिवर्तित मार्ग से संचालित
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत ट्रैक एवं परिचालन संबंधी कार्यों के कारण दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसकी पूर्व सूचना जारी कर यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
रद्द की गई ट्रेनें:
18109/18110 टाटा–निटर–टाटा एक्सप्रेस, 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस और 68043/68044 टाटा–राउरकेला–टाटा मेमू को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है। इसके अलावा 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर 20, 23, 27, 30 दिसंबर 2025 तथा 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी। वहीं 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर 21, 24, 28, 31 दिसंबर 2025 एवं 4, 7, 11, 14, 18 और 21 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें:
22861/12871 हावड़ा–टाटा–कांटाबांजी/टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस टाटा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी और टाटा से आगे सेवा रद्द रहेगी। इसी प्रकार 22862/12872 कांटाबांजी/टिटलागढ़–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस झारसुगुड़ा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। यह व्यवस्था 20, 23, 27, 30 दिसंबर 2025 तथा 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी 2026 को लागू रहेगी।
री-शेड्यूल ट्रेनें:
18310 जम्मूतवी–संबलपुर एक्सप्रेस को जम्मूतवी से 5 घंटे 30 मिनट विलंब से तथा 18106 जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस को जयनगर से 3 घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन:
18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को सीटीसी–संबलपुर–झारसुगुड़ा–इब मार्ग से संचालित किया जाएगा।






