विजय दिवस पर स्कूलों में गूँजी शौर्य गाथा 1971 की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यक्रम

विजय दिवस पर स्कूलों में गूँजी शौर्य गाथा 1971 की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यक्रम

लहू देंगे जिसकी हिमायत की है हमारा उसे तिरंगे का दिल में बस तब बताएंगे रखना

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में “युद्ध की कहानी, युद्धवीरों की ज़ुबानी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को 16 दिसंबर 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश के निर्माण की गौरवगाथा से अवगत कराया गया।

इस क्रम में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परिषद की ओर से नमीता अग्रवाल, हवलदार नरसिंह सिंह (युद्धवीर), कीड़ा भारती, श्री राजीव कुमार एवं वरुण कुमार ने सहभागिता की। पूर्व सैनिक हवलदार नरसिंह सिंह ने अपने युद्ध अनुभव साझा करते हुए भारतीय सेना के शौर्य, साहस, अनुशासन और बलिदान की प्रेरक घटनाएँ विद्यार्थियों को सुनाईं।

वक्ताओं ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीति, एकजुटता और अदम्य साहस के कारण पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण करना पड़ा, जिससे भारत ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्न पूछे और युद्ध से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वीर शहीदों को नमन के साथ किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।