बिरसानगर संडे मार्केट में आवारा पशु पकड़ने का अभियान

बिरसानगर संडे मार्केट में आवारा पशु पकड़ने का अभियान

जमशेदपुर, आज जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन द्वारा बिरसानगर संडे मार्केट क्षेत्र में आवारा पशुओं के नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा दो आवारा सांडों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया।

पकड़े गए दोनों सांडों को सुरक्षित रूप से टाटानगर गौशाला भेज दिया गया है, जहाँ उनकी उचित देखभाल की व्यवस्था की गई है। यह अभियान बाजार क्षेत्र में यातायात बाधा, दुर्घटनाओं की आशंका तथा आमजन को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।

उप नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवारा पशुओं से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना नगर निगम को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।