जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में ‘धूप के भरोसे जिंदगी; ठंड में नंग-धड़ंग कांपते सबर बच्चे, सरकारी दावों की खुली पोल’ शीर्षक से छपी ख़बर के सम्बंध में जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि सिंहपुरा पंचायत के माकड़ी और धादकीडीह टोला के ये सबर बच्चे धादकीडीह और माकड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित हैं। राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में सम्बंधित बच्चों के बीच निर्धारित समयावधि में स्वेटर वितरण किया गया था तथा नियमित स्वेटर पहनकर आंगनबाड़ी जाते हैं। वहीं सबर टोला के अन्य बड़े बच्चे अर्जुनबेड़ा के सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच भी स्वेटर का वितरण किया गया है, सभी बच्चे नियमित स्वेटर पहनकर स्कूल भी जाते हैं। सबर टोला के अभिभावकों की भी काउंसिलिंग की जा रही है ताकि बच्चों को ठंड में सुरक्षित रखें एवं ऊनी वस्त्रों का उपयोग करें।





