*जमशेदपुर।* सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुपरवाइजर फ्लैट में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मृतक महिला की पहचान सारिका देवी उम्र 43 वर्ष, पति का नाम लोक विजय बताया जा रहा है। सारिका अपने पति लोक विजय के साथ खाना खाया। लोक विजय टाटा स्टील कर्मी हैं। खाना खाने के बाद सारिका और उनके पति के बीच झगड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने फौरन महिला को फंदे से उतार कर टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला को 20 साल की एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





