*कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी झारखंड ‘मडुआ क्रांति’ की शुरुआत*

*कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी झारखंड ‘मडुआ क्रांति’ की शुरुआत

 

*32 हजार किसानों के खाते में 15 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित*

 

*रांची :* झारखंड मिलेट मिशन अब “झारखंड मडुआ क्रांति” के नाम से जाना जाएगा।

राज्य में मडुआ उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को यह नई पहल की शुरुआत की।

 

रांची स्थित पशुपालन निदेशालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 32 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹15 करोड़ 63 लाख की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई।

 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 18 हजार किसानों को मोटे अनाज की खेती पर प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया गया था। आगामी लक्ष्य 60 हजार किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना और मडुआ उत्पादन को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

 

उन्होंने कहा कि विभाग ने धान अधिप्राप्ति की तर्ज पर मडुआ की अधिप्राप्ति के लिए गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों को चिन्हित किया है। इन जिलों में 17 लैंप्स-पैक्स के माध्यम से किसानों से मडुआ की खरीद की जाएगी।

 

सरकार का उद्देश्य मडुआ से बने उत्पादों को अस्पतालों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों तक पहुंचाना है, ताकि हर थाली में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके।

मंत्री ने कहा कि “कभी मडुआ को गरीबों का भोजन कहा जाता था, लेकिन आज यह हर वर्ग के लिए सेहत और पोषण का प्रतीक बन चुका है।”

 

उन्होंने राज्य के किसानों से अपील की कि वे इस “मडुआ क्रांति” में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि झारखंड की पहचान मोटे अनाज की खेती में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई