*रामगढ़।* शिबू कॉलोनी नेहरू रोड से तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद किया है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने शव के टुकड़े हत्यारे के घर के समीप से ही बरामद किया। 

*रामगढ़।* शिबू कॉलोनी नेहरू रोड से तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद किया है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने शव के टुकड़े हत्यारे के घर के समीप से ही बरामद किया।

 

पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि फिलहाल यह शव तीन महीने से लापता सोनू कुमार राम का प्रतीत हो रहा है। आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

 

वह विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर से ही लापता था। इस मामले में मृतक सोनू राम के पिता विजय राम ने रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी।

 

नेहरू रोड शिबू कॉलोनी के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास ही सोनू के मोबाइल का लास्ट लोकेशन पुलिस को मिला था। पिछले कई महीनों से पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस हत्यारे से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ संकेत भी मिले हैं। हत्यारे के परिवार वालों से भी पूछताछ हो रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई