*अनाम समाजसेवी ने ईटकी प्रखंड के मल्टी गांव में किया दस बुजुर्गों के बीच कम्बल देकर किया सम्मानित*
पिस्कानगडी 11 दिसंबर । *समाज सेवा एक ऐसा सेवा है जो भगवान द्वारा विशेष रूप से दी गई वरदान है जो एक इंसान द्वारा दुसरे मानव के लिए निःस्वार्थ भाव की सेवा निर्धन असहाय बेसहारा मानव के बीच की जाती है ऐसे ही हमारे नगड़ी प्रखंड में एक समाजिक कार्यकर्ता हैं जिसे हम सब अनाम समाजसेवी के रूप में जानते है वे कई वर्षों से लगातार असहाय लोगों के बीच मन से निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते है इसी अनाम समाजसेवी के पहल से नगड़ी केसारो गांव की एक अबोध बालिका जो मदद के अभाव में कई वर्षों से कुर्सी के सहारे चल रही थी उस परिवार को अनाम समाजसेवी ने भरपूर सहयोग देकर उस बच्ची को अपने पैरों के सहारे चलाया उस बच्ची के परिवार के माँ पिताजी और बच्ची ने खूब ख़ुशी पूर्वक आशीर्वाद दिया इसी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए अनाम समाजसेवी नगड़ी प्रखंड के विभिन्न गावों में जाकर लोगों की मदद करने के बाद आज ईटकी प्रखंड के अंतर्गत मल्टी गांव जाकर वहाँ के युवा किसान किशोर महतो के पहल से दस गरीब परिवारों के बुजुर्गों को सम्मान पूर्वक मल्टी के किसान किशोर महतो के घर सभी दसों बुजुर्गों को बुलाया और सम्मान देते हुए अनाम समाजसेवी ने सभी को बारी बारी से कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सभी को प्रणाम किया मौक़े पर उपस्थित किसान किशोर महतो ने अनाम समाजसेवी को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएँ दिया*
फोटो बुजुर्गों के साथ में ईटकी प्रखंड के मल्टी गांव प्रगतिशील किसान किशोर महतो।





